हरदुआगंज : लखन यादव से लेकर बाग वाली घेराबंदी, लूट, चोरी और एक ही घर पर दो-दो बार फायरिंग — ‘समाचार दर्पण लाइव’ हर बार चेताता रहा, लेकिन जब तक सिस्टम जागता... तब तक सोनू चौधरी को सरेआम मार दिया गया

समाचार दर्पण LIVE ने चेताया था, अफसर सोते रहे — अब सोनू चौधरी की हत्या ने खोल दी सिस्टम की नींद और पोल दोनों।
हरदुआगंज : लखन यादव से लेकर बाग वाली घेराबंदी, लूट, चोरी और एक ही घर पर दो-दो बार फायरिंग — ‘समाचार दर्पण लाइव’ हर बार चेताता रहा, लेकिन जब तक सिस्टम जागता... तब तक सोनू चौधरी को सरेआम मार दिया गया
अब वक्त है जब पुलिस को अपनी फाइल खोलने से पहले ‘समाचार दर्पण लाइव’ की हेडलाइन पढ़नी चाहिए — शायद अगली लाश रुक जाए! तालानगरी की सड़कों पर शुक्रवार सुबह एक गाड़ी दौड़ रही थी, गाड़ी के भीतर बैठा था एक भाजपा नेता — सोनू चौधरी। कुछ ही मिनट बाद वही गाड़ी गोलियों से छलनी हो गई और गूंज उठी खौफ की आवाज़ें — 10 गोलियां, सीना चीरती, जबड़ा तोड़ती, माथा फाड़ती। जिस किसी ने देखा, उसकी रूह कांप गई। सोनू चौधरी कोई मामूली आदमी नहीं थे — सांसद सतीश गौतम के करीबी, भाजपा हरदुआगंज मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे एक मजबूत दावेदार। लेकिन कातिलों को न पार्टी का डर था, न कानून का लिहाज़। हत्या की पटकथा पहले से तैयार थी कार स्टार्ट थी, एसी चल रहा था, मतलब सोनू चौधरी ने खुद ही किसी को गाड़ी में बैठाया था। शक उन लोगों पर है जो नाम से तो 'परिचित' थे, लेकिन नीयत में ज़हर था। बाइक सवार दो हमलावरों ने कार को रोका, एक ने भीतर जाकर बातचीत की, दूसरे ने कनपटी पर गोली मारी — फिर दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ 10 गोलियां दागीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चीख-चीख कर बता रही है — “दाईं कनपटी, जबड़ा,…