हरदुआगंज : अबकी बार जिला पंचायत सदस्य पति , कल तुम – हरदुआगंज की फायरिंग ने फैलाई दहशत!
हरदुआगंज : अबकी बार जिला पंचायत सदस्य पति , कल तुम – हरदुआगंज की फायरिंग ने फैलाई दहशत!
जिला पंचायत सदस्य के पति पर फायरिंग: 36 घंटे की चुप्पी, प्रशासन की सुस्ती और गांवों में गोलियों की गूंज – सिस्टम अब भी बेखबर क्यों? हरदुआगंज, अलीगढ़। जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश कुमारी के पति वीरपाल दिवाकर की बोलेरो कार पर 10 जुलाई की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। आरोप है कि हमला प्रॉपर्टी विवाद में हुआ, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि FIR दर्ज करने में 36 घंटे क्यों लगे? हमले के बाद न तो डायल 112 पर कॉल हुआ, न ही पास के थाना (400 मीटर) या पुलिस चौकी (2 किमी) को सूचना दी गई। पीड़ित सीधे अपने बिजनेस पार्टनर राधे सैनी के पास अलीगढ़ पहुंचा। जब शुक्रवार शाम तहरीर लेकर थाने गया, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पकड़े गए हमलावर – प्रॉपर्टी विवाद से निकला कनेक्शन वीरपाल पर फायरिंग के मामले में जिन आरोपियों को मडराक पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे पहले से दर्ज मुकदमे में नामजद हैं: आरिफ पुत्र अब्दुल कयूम , निवासी सोरों गेट, कासगंज बबलू कश्यप पुत्र धनेशराम , निवासी बाबा कालोनी, अलीगढ़ धर्मेंद्र शर्मा उर्फ चीनू पुत्र स्व. जयन्ती प्रसाद शर्मा , निवासी ज्वालापुरी, क्वार्सी, अल…