भाजपा नेता में घुसा ‘अश्लील वीडियो प्रेमी’, महिला मोर्चा ने चप्पलों से उतार दी नेतागिरी

भाजपा नेता में घुसा ‘अश्लील वीडियो प्रेमी’, महिला मोर्चा ने चप्पलों से उतार दी नेतागिरी
आगरा/खंदौली: ताजनगरी आगरा में रविवार का दिन कुछ अलग ही रंग में रंग गया, जब खंदौली इलाके में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने एक पार्टी कार्यकर्ता की ऐसी ‘शास्त्रीय पिटाई’ की कि चप्पलें तक थक गईं। वजह? आरोप है कि जनाब ने भाजपा की 'डिजिटल नीति' को अपने स्तर पर आगे बढ़ाते हुए खुद के अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को भेजने का ठेका ले लिया था। लेकिन जैसा कहा जाता है — "करतूतें जितनी गंदी, फजीहत उतनी सार्वजनिक!" ‘XXX क्रिएटिविटी’ से परेशान महिलाएं, महिला मोर्चा ने पकड़ा चप्पल रूट सूत्रों के मुताबिक, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने भाजपा महिला मोर्चा से शिकायत की कि पार्टी का ‘संस्कारी कार्यकर्ता’ उसे दिन-ब-दिन खुद के XXX क्लिप भेजकर मानसिक यज्ञ करवा रहा है। बस फिर क्या था — महिला मोर्चा की बहनों ने ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया। लाइव डेमो: “अश्लीलता का इलाज क्या है? चप्पलाचार!” क्लाइमेक्स तब आया, जब महिला मोर्चा की टीम आरोपी आनंद शर्मा के घर पहुंच गई। पहले तो संस्कारों के तहत उसकी पत्नी को सब समझाया, फिर एकदम ‘लाइव डेमो’ दिया — “अश्लीलता का इलाज क्या है? चप्पलाचार ही एक मात्र समाधान ह…