अलीगढ़ में विधवा की ज़मीन पर कब्जा! दबंग बोला – 'बड़े अफसर मेरे पैर पड़ते हैं, बेटा बोला बंदूक लाइसेंसी है जहां चाहें वहां लहराऊं

अलीगढ़ में विधवा की ज़मीन पर कब्जा! दबंग बोला – 'बड़े अफसर मेरे पैर पड़ते हैं, बेटा बोला बंदूक लाइसेंसी है जहां चाहें वहां लहराऊं
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक विधवा महिला को अपनी ही खरीदी हुई जमीन पर हक पाने के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। महिला की हालत यह है कि वह अधिकारियों और नेताओं के दरवाज़े पीट-पीट कर थक चुकी है, मगर दबंग की ‘राजनीतिक पहुंच’ और ‘खाकी से सांठगांठ’ के सामने उसकी आवाज़ बेअसर साबित हो रही है। मूल रूप से अतरौली तहसील के गांव बहोना कोटरा निवासी पुष्पा शर्मा, एक वृद्ध और विधवा महिला हैं। उनके पति स्व. सुरेश चंद्र शर्मा ने बुढ़ापे में चैन की ज़िंदगी के लिए अलीगढ़ शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र, रामघाट रोड, उमराव वाटिका के सामने एक प्लॉट खरीदा था। लेकिन अब वह प्लॉट उनके लिए अभिशाप बन चुका है। दबंगई की हदें पार: पीड़िता का आरोप है कि रंजीत चौधरी नाम का व्यक्ति उस प्लॉट पर जबरन कब्जा करके बैठ गया है। जब महिला ने विरोध किया, तो रंजीत ने खुलेआम कहा – > "मेरे बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों से सीधे ताल्लुक हैं, तुझ जैसी औरतें तो मेरे कॉलेज में आया का काम करती हैं!" महिला के मुताबिक, रंजीत खुद को खैर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज का मालिक बताता है और डींगें मारता है कि – > "बड़े-बड…