अलीगढ़ पुलिस का नया कारनामा – कभी चौकी इंचार्ज तो कभी सीओ ऑफिस से कॉल कर OTP माँगकर शिकायतें निस्तारित, साइबर अपराध को न्योता!

अलीगढ़ पुलिस का नया कारनामा – कभी चौकी इंचार्ज तो कभी सीओ ऑफिस से कॉल कर OTP माँगकर शिकायतें निस्तारित, साइबर अपराध को न्योता!
सावधान! अगर आपको किसी पुलिसकर्मी, चौकी इंचार्ज या अफसर के नाम से कॉल आए और वह OTP माँगे, तो आप बड़ा शिकार बन सकते हैं। क्योंकि जनसुनवाई पोर्टल पर अलीगढ़ पुलिस का जो नया खेल सामने आया है, उसने न सिर्फ जनता का विश्वास तोड़ा है बल्कि साइबर अपराधियों के लिए भी दरवाज़ा खोल दिया है। जनसुनवाई का नया खेल शिकायत दर्ज कीजिए और फिर इंतज़ार करिए। कुछ दिन बाद आपको एक कॉल आएगा। कॉल करने वाला कभी खुद को चौकी इंचार्ज बताएगा, कभी सीओ ऑफिस का कर्मचारी । और फिर वह OTP माँग लेगा। जैसे ही आपने नंबर बताया, उसी पल आपकी शिकायत पर “संतुष्ट” का ठप्पा लग जाएगा। मतलब – जनता चाहे रोए या बिलखती रहे, सिस्टम पोर्टल पर दिखा देगा कि फरियादी तो बड़ा खुश है। यह सब हुआ सिर्फ इसलिए कि अफसरों की रैंकिंग चमकती रहे। हरदुआगंज का केस “मैंने शिकायत दर्ज की थी। कुछ दिन बाद एक कॉल आया। उसने खुद को चौकी इंचार्ज बताया और OTP माँगा। मैंने दे दिया। अगले दिन देखा तो शिकायत पर आख्या भी लग गई और मेरी तरफ से ‘संतुष्ट’ का फीडबैक भी चिपका दिया गया था।” यहाँ मामला साफ है — फर…