गोद भरने का वादा, हैवानियत का खेल – तांत्रिक ने महिला को कमरे में कैद कर किया रेप
गोद भरने का वादा, हैवानियत का खेल – तांत्रिक ने महिला को कमरे में कैद कर किया रेप
धुएं से दबाई आवाज, धमकी से थर्राई जिंदगी – मथुरा के नौहझील में तांत्रिक की घिनौनी करतूत
मथुरा (नौहझील)।
संतान की चाह में तांत्रिक के चक्कर में गई महिला को धोखे और डर का शिकार होना पड़ा। नौहझील क्षेत्र में रहने वाले एक स्वयंभू तांत्रिक ने 35 वर्षीय महिला को झाड़-फूंक और अनुष्ठान के बहाने कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिशें डाली जा रही हैं। पीड़िता का आरोप :
महिला ने बताया कि वह 21 अगस्त को अपनी ननद के साथ तांत्रिक के घर गई थी। दोपहर करीब तीन बजे तांत्रिक मुश्ताक अली ने उसे अकेले कमरे में बुलाया, दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और अगरबत्ती से धुआं भर दिया। धुएं की वजह से उसकी आवाज बंद हो गई और इसी दौरान तांत्रिक ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। महिला का कहना है कि आरोपी ने लगभग एक घंटे तक उसे कमरे में कैद रखा और धमकी दी कि अगर बात किसी को बताई तो पति और ननद की हत्या करवा देगा। डरी-सहमी महिला किसी तरह घर लौटी और बाद में साहस जुटाकर घटना की जानकारी पति को दी। रविवार को उसने थाने पहुंचकर पूरी घटना दर्ज कराई।
“…