अलीगढ : वकील साहब फँसे अपने ही बयान में, महासभा ने वकील पर लगाया प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप

अलीगढ : वकील साहब फँसे अपने ही बयान में, महासभा ने वकील पर लगाया प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप
अखिल भारत हिंदू महासभा ने अलीगढ़ बार काउंसिल के एक पैनल वकील पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि वकील ने बिना किसी अधिकृत अनुमति के संगठन के नाम से भ्रामक बयान जारी किया, जिससे संस्था की छवि को नुकसान पहुंचा है। यह शिकायत बार काउंसिल/बार एसोसिएशन अलीगढ़ के अध्यक्ष को भेजी गई है, जिसमें संबंधित वकील गजेन्द्र पाल सिंह पर “पेशेवर आचरण का दुरुपयोग” करने का आरोप लगाया गया है। मामला क्या है हाल ही में अलीगढ़ में हुए शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती (पूर्व नाम पूजा शकुन पांडे) का नाम सामने आया था। इस मामले पर एक वकील द्वारा जारी मीडिया नोट में कहा गया कि आरोपी महिला अखिल भारत हिंदू महासभा की नेता हैं और मुन्ना शर्मा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। महासभा ने इस बयान को पूरी तरह असत्य बताया है। संगठन का कहना है कि मुन्ना शर्मा न तो महासभा के पदाधिकारी हैं और न ही उन्हें किसी भी स्तर पर मान्यता प्राप्त है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह का बयान संगठन को “अपराध से जोड़ने” और उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद…