अलीगढ : कौन हैं अभिषेक सक्सैना ! आखिर क्यों कहा ये पत्रकार नहीं, ब्लैकमेलर हैं, जानिये पूरा मामला
अलीगढ : कौन हैं अभिषेक सक्सैना ! आखिर क्यों कहा ये पत्रकार नहीं, ब्लैकमेलर हैं, जानिये पूरा मामला
अलीगढ़। जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में एक वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दो पक्षों के आमने-सामने आने तक पहुंच गया है। एक ओर समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के संस्थापक अभिषेक सक्सैना सनातनी हैं, तो दूसरी ओर एक महिला पत्रकार और उनका भाई। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। बताया गया कि अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने अपने घर में बिजली न होने की वजह से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी अस्पताल परिसर में चार्ज कर ली। इसी दौरान उस घटना का वीडियो बना लिया गया। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। कैसे जुड़े अभिषेक सक्सैना? संयोग से उसी दौरान अभिषेक सक्सैना अस्पताल में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वह पहले ही रक्तदान कर चुके थे और अपनी तबीयत खराब होने के चलते डॉक्टर को दिखाने पहुंचे थे। वहीं उन्हें इस कथित वसूली का पता चला। अभिषेक ने महिला कर्मचारी को साफ सलाह दी— “डरने की जरूरत नहीं, एक रुपया भी मत दो।” बस, यहीं से कहानी पलट गई। समाजसेवी पक्ष क्या कह रहा है:- अभिषेक सक्सैना के मुताबिक— महिला कर्मचारी की मजबूरी का फायदा उठाया गया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 23,600 रुपये की मांग की गई जब उन्होंने…