अलीगढ : हरदुआगंज में टेम्पो लूट, खुद ही पुलिस ने बरामद किया लूट किया टेम्पो; पुलिस पर लूट की धाराएं हटाने का आरोप… अब परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

अलीगढ : हरदुआगंज में टेम्पो लूट, खुद ही पुलिस ने बरामद किया लूट किया टेम्पो; पुलिस पर लूट की धाराएं हटाने का आरोप… अब परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम खान आलमपुर निवासी लक्ष्मी पत्नी हरपाल ने ग्राम प्रधानपति और उसके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग व प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि लगातार उत्पीड़न , पुलिस की निष्क्रियता और आजीविका छिन जाने के कारण उनका परिवार अब बेहद दयनीय स्थिति में पहुंच चुका है। प्रार्थना पत्र के अनुसार , लक्ष्मी के पति पेशे से ड्राइवर हैं और उन्होंने कर्ज लेकर एक लोडर पिकअप वाहन किश्तों पर खरीदा था , जिससे परिवार का पालन-पोषण होता था। आरोप है कि गांव के ही ग्राम प्रधानपति मोनी व उसके भाई बृजेश (लेखपाल) और कपिल ने जबरन उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की , मारपीट की और उनकी पिकअप गाड़ी को लूटकर ले गए इस संबंध में थाना हरदुआगंज में मुकदमा अपराध संख्या 0624/2025 दर्ज है , लेकिन पीड़िता का आरोप है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। परिवार का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं , जिससे भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष के अनुसार , बार-बार शिकायत करने के बाद पुलिस …