मंडी में नियम ताक पर, सरकारी शुल्क की जगह नकद वसूली जारी



 हरदुआगंज मंडी में सरकारी शुल्क सरकार के खाते में जाने के बजाय सरकारी नुमाईंदों की जेब मे जा रहा है। 

जमालपुर के मुख्तार खां स्पेलर चलाते हैं जो हरदुआगंज मंडी के आढ़ती के वहां से तीन कुंतल लाहा टिर्री में लादकर मंडी कार्यालय लाए तो वहां तैनात कर्मी ने पर्चा नौ की जगह 50 रुपये कुंतल के हिसाब से 150 रुपये की अवैध उगाही कर गेटपास की परमिशन दे दी। इस बाबत कर्मी से पूछा गया तो उसने साफ कहा कि 50 रूपये कुंतल उगाही के लिए मंडी प्रभारी की अनुमति है। 

ये तो महज बानगीभर है। पूरे दिन दर्जनों ई रिक्शा, तांगे, लोडर, लाहा व गेंहू की बोरी लादकर दौड़ रहे हैं। मंडी प्रशासन सरकारी टेक्स की जगह नगद उगाही कर अपनी जेबें भर रहा है।



और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال