अलीगढ : हरदुआगंज के कलाई में प्रधान के अधिकार सीज हुए तो बौखलाया गैंग, शिकायतकर्ता को सड़क पर पीटा
अलीगढ : हरदुआगंज के कलाई में प्रधान के अधिकार सीज हुए तो बौखलाया गैंग, शिकायतकर्ता को सड़क पर पीटा
हरदुआगंज के कलाई गांव में मनरेगा घोटाले की शिकायत करना एक परिवार को इतना भारी पड़ गया कि शिकायतकर्ता को खुलेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज होने से बौखलाए प्रधान पति और उसके गुर्गों ने शिकायतकर्ता पक्ष पर दो-दो बार हमला बोला। लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक व्यक्ति का सिर फट गया, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी दिव्यांग कौशलेश वर्मा के मुताबिक उनके चाचा सत्यपाल सिंह ने मनरेगा में हुए खेल की शिकायत अधिकारियों से की थी। जांच हुई… मामला सही निकला… और प्रशासन ने ग्राम प्रधान इंदु देवी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। बस यहीं से गांव की राजनीति में बारूद भर गया। आरोप है कि शुक्रवार सुबह प्रधान पति सतेंद्र अपने साथ शिवकुमार, अजय, राजेश, आर्यन और अजय चौधरी उर्फ “अजय पिस्टल” को लेकर शराब ठेके के पास पहुंचा और सत्यपाल सिंह व देशराज सिंह को घेर लिया। फिर शुरू हुआ “सजा देने” का खेल। सड़क पर लाठियां बरसीं, डंडे टूटे और लोहे की रॉड चली। पीड़ित पक्ष ने तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। लेकिन आरोप यहीं खत्म नहीं होते। कौशलेश का …