हरदुआगंज : छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग ने छोड़ा स्कूल, थाने ने 19 दिन तक तहरीर को बना दिया ‘शोपीस’, पुलिस कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरदुआगंज : छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग ने छोड़ा स्कूल, थाने ने 19 दिन तक तहरीर को बना दिया ‘शोपीस’, पुलिस कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज
हरदुआगंज में एक 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। लेकिन यहां आरोपी से ज्यादा चर्चा उस पुलिसिया सुस्ती की हो रही है जिसने तहरीर को 19 दिन तक ऐसे दबाए रखा, मानो मामला नाबालिग की सुरक्षा का नहीं, किसी छुट्टी के आवेदन का हो। परिवार के मुताबिक 4 मई को छात्रा स्कूल से लौट रही थी। आरोप है कि मोहल्ले के हिमांशु ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर गालियां दीं और धमकी दी कि किसी को बताया तो बदनाम कर दूंगा और जान से मार दूंगा। डरी-सहमी छात्रा जब घर पहुंची तो पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वहां इंसाफ नहीं, हाथापाई मिली। आरोप है कि आरोपी और उसके भाई ने पिता के साथ मारपीट कर दी। परिवार का कहना है कि आरोपी पहले भी छात्रा पर फब्तियां कसता और परेशान करता रहा था। अब हाल ये है कि छात्रा ने स्कूल और ट्यूशन जाना तक छोड़ दिया। 5 मई को थाना हरदुआगंज में तहरीर दी गई। पुलिस ने रिसीविंग थमाई और फिर पूरा मामला शायद “धीमी आंच” पर रख दिया। 19 दिन तक थाना ऐसे शांत बैठा रहा जैसे नाबालिग से छेड़छाड़ नहीं, मोहल्ले में पतंग कटने का विवाद हु…