अलीगढ़ में भाजपा जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की 12 के बाद करेगी घोषणा
अलीगढ़ में भाजपा जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की 12 के बाद करेगी घोषणा
अलीगढ़: भाजपा में टिकट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। संभावना जताई जा रही है कि जिला पंचायत सदस्यों का टिकट 12 अप्रैल के बाद ही घोषित होगी। क्योंकि अभी पार्टी तीसरे चरण की तैयारी में पूरा ध्यान लगाए हुए है। संगठन के पदाधिकारी उसमें व्यस्त हैं। इसलिए एक-दो दिन में टिकट की घोषणा होते नहीं दिख रही है। उधर, पार्टी में टिकट को लेकर गुटबाजी बढ़ती जा रही है। पंचायत चुनाव में दिखाया दमखम अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर अंत समय में खींचतान जबरदस्त होने की संभावना है। फिलहाल, ऐसी ही स्थिति रही तो कार्यकर्ता एक बार फिर हासिए पर नजर आएंगे। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारी के बारे में जानकारी ली। भाजपा ने पहली बार पंचायत चुनाव में दमदारी से ताल ठोका है। इसिलए प्रदेश नेतृत्व ने पूरी कमान संभाल रखी है। क्षेत्रीय कार्यालय, आगरा तीन-तीन नाम भेज दिए गए हैं, मगर प्रदेश नेतृत्व का निर्देश न मिलने से प्रत्याशी के नामों का चयन नहीं किया जा रहा है। पहले 10 अप्रैल तक टिकट के घोषित होने की चर्चा थी। मगर, जिस प्रकार से प्रदेश के पदाधिकारियों की चुनाव में व्यस्तता है, उसको देखते हुए साफ हो …