Aligarh: संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे मजबूत होगी सपा, अब्‍दुल हमीद महानगर अध्‍यक्ष तो मनोज यादव बने महासचिव

Aligarh: संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे मजबूत होगी सपा, अब्‍दुल हमीद महानगर अध्‍यक्ष तो मनोज यादव बने महासचिव
रिपो० निखिल शर्मा अलीगढ़ : समाजवादी पार्टी संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे खुद को मजबूत कर रही है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला व महानगर की कमान दी जा रही है। गिरीश यादव को जिलाध्यक्ष घोषित करने के बाद महानगर अध्यक्ष व महासचिव के चयन करने के लिए लंबा मंथन चला। तब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष के पद पर अब्दुल हमीद घोसी और महासचिव के लिए वरिष्ठ नेता मनोज यादव के नाम पर मुहर लगा दी। रविवार को पूर्व सपा शहर विधायक जफर आलम के जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों की घोषणा के साथ उनका स्वागत किया गया। पूर्व शहर विधायक ने कहा, प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जमीन से जुड़े मजबूत कार्यकर्ताओं पर जताया है, मुझे भरोसा है कि दोनों पदाधिकारी उनकी आशाओं पर खरे उतरेंगे। देश में बेरोजगारी चरमसीमा पर है। किसान, व्यापारी परेशान हैं। खाद, बिजली के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं, गन्ने का भुगतान तक नहीं किया गया। जनता इसका जबाव 2022 में देगी।  राजनीतिक अनुभवों से संगठन को मिलेगी नई ताकत  जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि महानगर अध्यक्…