मेरा हृदय बहुत कम काम करता है, चुनाव ड्यूटी कटवा दीजिए 

मेरा हृदय बहुत कम काम करता है, चुनाव ड्यूटी कटवा दीजिए 
बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि शिक्षकों व कर्मचारियों ने चुनाव कार्य से ड्यूटी हटवाने के लिए आवेदन किए हैं। इनमें कुछ कारण अजीबोगरीब भी हैं। हालांकि 171 शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम की सूची जारी की गई है, जिनको मेडिकल चेकअप कराकर प्रमाणपत्र लगाना है। इसके बाद ही इनकी ड्यूटी लगाने या हटाने पर विचार किया जाएगा। अलीगढ:पंचायत चुनाव में लगभग हर सरकारी विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे शिक्षा महकमा भी अछूता नहीं है। शिक्षकों व शिक्षा विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई गई है। पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी में कुछ ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम भी शामिल हो गए जिनको गंभीर बीमारी व वाजिब समस्याएं हैं। ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम ड्यूटी की सूची में आए तो शिक्षक नेताओं ने इसका विरोध भी किया। इस पर अफसरों ने वाजिब समस्याओं व बीमारियों से ग्रस्त शिक्षकों व कर्मचारियों से ड्यूटी कटवाने के संबंध में आवेदन मांगे गए। केवल बीएसए दफ्तर में ही पिछले चार से छह दिनों में करीब 700 आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों में शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपनी समस्य…