करनी और कथनी में फ़र्फ़ समझाती पाती

करनी और कथनी में फ़र्फ़ समझाती पाती
करन चौधरी पत्रकार भारत के कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले  बेहद खतरनाक और चिंताजनक हैं, वहीं इसके समुचित इलाज और रोकथाम की ओर बेहतर कदम उठाने की जिम्मेदारी सरकार की है, राज्य चाहें कोई हो उसकी राजधानी में बैठे मुखिया के ही हाथ मे निर्देशों की कमान होती है, सोचिए जब राजधानी के ही हालात बदतर हों तो जनमानस को स्वयं के स्वास्थ्य की चिंता करना बेहद जरूरी हो जाता है, जी...हां बात देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कर रहे हैं हालात की पोल भी हम नहीं  प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की पाती ही खोल रही है  कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ को पत्र लिखकर राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान भी सुविधा पाने से वंचित लोगों के प्रति चिंता जताई है।  योगी आदित्यनाथ सरकार में न्याय, विधायी एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ की लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों को लिखा गया अति गोपनीय पत्र वॉयरल हो गया है। लखनऊ की चिंताजनक हालत पर लिखे गए पत्र में उन्होंने लखनऊ में कोविड की…