अलीगढ़ में सादगी के साथ आज निकलेगी आंबेडकर शोभायात्रा
अलीगढ़ में सादगी के साथ आज निकलेगी आंबेडकर शोभायात्रा अलीगढ़ डा.भीमराव आंबेडकर की बुधवार को जयंती सादगी के साथ मनाई जाएगी। इसकी डा. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने तैयारी पूरी कर ली हैं। शाम चार बजे घंटाघर स्थित पार्क से आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। कोरोना के चलते शोभायात्रा में एक झांकी व एक बैंड ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। इसमें 50 लोगों से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया को समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राही ने बताया है कि प्रशासन की शर्त व सरकार की गाइड लाइन का पालन करने के लिए शोभायात्रा का स्वरूप काफी छोटा कर दिया है। शोभयात्रा घंटाघर पार्क से शुरू होगी। कठपुला होते हुई रसलगंज, सराय हकीम, बारहद्वारी,पत्थरबाजार, रेलवे रोड होते हुए गांधी पार्क से शीशियापाड़ा, पड़ाव दुबे से डीएस डिग्री कालेज के पास स्थित आंंबेडकर भवन पर आकर समाप्त होगी। घरों पर मोबत्तियां जलाएं राही ने आंबेडकर के अनुयायियों से अपील है कि है कि वे न तो भीड़ लेकर आएं और न क्षेत्रीय डोला या झांकी। सुबह बाबा साहब की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करें। शाम को घर व आंबेडकर पार्कों में रोशनी कर…