अलीगढ़ | हरदुआगंज पुलिस के लिये चुनौती बने चोर, सपेराभानपुर में फ़िर हुई चोरी
खबरी
अलीगढ़ | हरदुआगंज पुलिस के लिये चुनौती बने चोर, सपेराभानपुर में फ़िर हुई चोरी रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज : थाना क्षेत्र के गांव सपेरा भानपुर में चोरी सीरियल वारदातों ने गांव वालों की नींद उड़ा दी है, गुरूवार की रात भी एक विधवा का घर चोरों का निशाना बना, अलमारी का ताला तोडक़र चोर चांदी के जेवर व नगदी निकाल ले गए, चार रातों में ये तीसरी चोरी की बड़ी वारदात है। सपेरा भानपुर स्थित मायके में रहने वाली विधवा मुस्तर बेगम ने बताया कि उसका बेटा तालानगरी में नौकरी करता है वह घर पर अकेली रहती हैं। गुरूवार की रात को वह छत पर सोई थी, मुख्य गेट का अंदर से ताला लगा था, रात को दीवार कूदकर दाखिल हुए चोर एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोडक़र करीब 500 ग्राम चांदी के आभूषण, जिनमें एक गले का हार, एक हाथ फूल छल्ले, चूड़ी, कान के झाले, दो अंगूठी व एक झुमकी व नौ हजार रुपये कैश ले गए। सुबह कमरे में झाड़ू लगाने गई मुस्तर बेगम को वारदात का पता चलने पर थाना पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की, ग्रामीणों की दहशत में कट रहीं रातें सपेरा भानपुर में बीती कई रातों से लगातार हो रही चोरी की वारादातों से ग्रामीण इस कदर खौफजदां हैं कि जागकर रात काट रहे हैं, चोरी की पहली वारदात 23 मई क…