लखनऊ सहित 20 जिलों में लॉक डाउन जारी रहेगा 55 जिलों में छूट
लखनऊ सहित 20 जिलों में लॉक डाउन जारी रहेगा 55 जिलों में छूट डेस्क समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 20 शहर के लोगों को अभी भी कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों में रहना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोर टीम की गहन बैठक के बाद प्रदेश में फिलहाल उन 20 शहरों में कोरोना कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है, जहां पर 600 से अधिक एक्टिव केस अभी भी हैं। इसके साथ ही 55 जिलों में भी नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन की शर्त के साथ पांच दिन सुबह सात से शाम के सात बजे तक बाजार खोलने की छूट दी गई है। 20 जिलों में कोई छूट नहीं: प्रदेश सरकार ने रविवार को कोरोना कर्फ्यू को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत अभी 20 जिलों में फिलहाल कोई छूट नहीं दी जाएगी। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर और देवरिया जिलों में कोई छूट नहीं होगी। गाइडलाइन जारी : सेकेंड स्ट्रेन की अनलॉक गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकार…