अलीगढ़ | हरदुआगंज क्षेत्र में कार और टेम्पो की भिड़ंत, चार घायल दो की मौत।

अलीगढ़ | हरदुआगंज क्षेत्र में कार और टेम्पो की भिड़ंत, चार घायल दो की मौत।
रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज : थाना  क्षेत्र के रामघाट रोड पर गांव सफेदपुरा के निकट शनिवार की देर रात कार और टेंपो की भिडंत हो गई हादसे में टेंपो सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई , घायलों में दो महिला एक मासूम बच्ची भी है जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जनपद हमीरपुर के थाना राठ इलाके के गांव केंथा के रहने वाले हरीशचंद्र उनकी पत्नी प्रेमवती और छोटा भाई हेमंत उसकी पत्नी मीना और उनकी बेटी पलक छह माह नरौरा क्षेत्र के एक भट्टे पर मजदूरी के लिए आए थे , शनिवार देर रात रोडवेज बस से गांधी पार्क बस स्टैंड पर पहुंचे । यहां से उन्होंने टेंपो किराए पर लिया।  टेंपो में चालक का एक साथी सवार था , वहीं अतरौली के गांव रायपुर दलपतपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह 45 वर्ष भी टेंपो में बैठ गए। विनोद कुमार हरियाणा की कपड़ा मिल में नौकरी करते है , लॉकडाउन के चलते घर आ रहे थे।  रात करीब 12:30 बजे टेंपो सफेदपुरा गांव के निकट पहुंचा जहां अतरौली की तरफ से तेज रफ्तार में आती सेंट्रो कार व टेंपो जबरदस्त भिड़ंत हो गई , हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसी बीच टेंपो व कार चालक भाग गए। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच …