बुलंदशहर | जनपद में हर माह तैयार होगा कोरोना वैक्सीन का दस लाख डोज
बुलंदशहर | जनपद में हर माह तैयार होगा कोरोना वैक्सीन का दस लाख डोज रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीन का निर्माण अब जिले के चोला चौकी क्षेत्र स्थित बिबकॉल कंपनी में किया जाएगा। इसके लिए कंपनी प्रबंधन को आदेश मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक कंपनी को ऑर्डर नहीं दिया गया है, जिसके चलते वैक्सीन बनाने की शुरुआत नहीं की गई है। बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने कंपनी का निरीक्षण भी किया। चोला चौकी क्षेत्र स्थित बिबकॉल कंपनी द्वारा देश में प्रयोग की जाने वाली पोलियो की 60 फीसदी वैक्सीन बिबकॉल (भारत इम्यूनोलॉजिकल एंड बायोलॉजिकल लिमिटेड) द्वारा ही बनाई जाती है। अभी तक बिबकॉल के अलावा देश में केवल दो अन्य कंपनियों को सेंट्रल ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वैक्सीन बनाने की अनुमति देने के साथ केंद्र सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपये का फंड भी जारी किया है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष 150 करोड़ पोलियो की वैक्सीन का निर्माण किया जाता है। अब कंपनी में कोरोना की वैक्सीन बनाए जाने से लोगों को जल्द और आसानी से वैक्सीन का डोज मिल सकेगा। बताते चलें कि बिबकॉल की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसके माध्यम से वह देश से पोलिय…