बुलंदशहर । युवक की हत्या, रानी वाला चौक पर पड़ा मिला युवक का
बुलंदशहर । युवक की हत्या, रानी वाला चौक पर पड़ा मिला युवक का खुर्जा में मोहल्ला रानी वाला चौक स्थित गली में युवक की किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उधर, पुलिस ने मोहल्ले में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। रिपो० ललित चौधरी खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानी वाला चौक स्थित गली में गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोगों ने व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। जिसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करने के निशान बने हुए थे। साथ ही उसका सिर व चेहरा पूरी तरह से लहूलुहान था। वहीं शव के निकट में ही खून लगी एक ईंट भी पड़ी थी। जिस पर लोगों ने फोन करके पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी लेते हुए शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक के सिर पर चो…