बुलंदशहर करंट लगने से संविदा कर्मी की हुई मौत, चार घंटे तक खंबे पर शव लटका रहा
बुलंदशहर करंट लगने से संविदा कर्मी की हुई मौत, चार घंटे तक खंबे पर शव लटका रहा रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर , क्षेत्र के गांव मूढ़ी बकापुर में शटडाउन लेकर 11 हजार की लाइन में फाल्ट ठीक करते समय अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। इससे संविदाकर्मी की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। शव उतारने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से हाथापाई की नौबत आ गई। करीब चार घंटे बाद अधिकारियों और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को खंभे से उतारने दिया। गांव मूढ़ी बकापुर निवासी सतीश सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी मूढ़ी बकापुर बिजलीघर पर संविदाकर्मी था। बुधवार रात 11 हजार की लाइन में फाल्ट होने के कारण उसने बिजलीघर को फोन करके शटडाउन ले लिया। आरोप है कि वहां मौजूद एसएसओ ने लाइन को चालू कर दिया। लाइन में करंट आने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही बिजलीघर का पूरा स्टाफ औरंगाबाद नगर की लाइन काटकर बिजलीघर पर ताला जड़कर भाग खड़ा हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिजलीघर पर ताला लटका देख ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई का प्रयास किया। रात करीब 10 बजे एक्सईएन जितेंद…