अलीगढ़ | अजीबो -गरीब मामला - पिता ने प्रेमी पर कराया दुष्कर्म का मुकदमा, बेटी ने बालिग होते ही रचाई शादी पढ़े पूरा मामला

अलीगढ़ | अजीबो -गरीब मामला - पिता ने प्रेमी पर कराया दुष्कर्म का मुकदमा, बेटी ने बालिग होते ही रचाई शादी पढ़े पूरा मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव  अलीगढ़ : शहर के थाना सासनीगेट क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब प्रेम कहानी सामने आई है। दो साल पहले पिता ने बेटी के प्रेमी समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का मुकदमा कराया था। पुलिस ने आरोपितों को जेल भी भेज दिया। लेकिन, बेटी प्रेमी के साथ शादी करने अड़ी रही। जेल से प्रेमी के बाहर आने के बाद बालिग होने का इंतजार किया। बालिग होते ही बेटी ने प्रेमी से शादी रचा ली। हालांकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन, युवती ने अपना शपथ पत्र कोर्ट में दायर किया है। इस पर दो अगस्त को सुनवाई होगी। इधर, युवती ने जान का खतरा बताकर एसएसपी समेत तमाम उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है। यह है मामला अधिवक्ता चितरंजन अग्रवाल ने बताया कि मामला करीब दो साल पुराना है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक इलाके की एक युवती क्षेत्र के ही एक कोचिंग में पढ़ती थी। तब उसकी उम्र 16 साल थी। कोचिंग में उसकी दोस्ती क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सात जून 2019 को युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार लेकर कोचिंग पर आया। तीनों युवती को साथ लेकर आगरा रोड पर घूमने निकले। 20 मिनट युवकों ने युवती क…