बुलंदशहर। पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे, भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद
बुलंदशहर। पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे, भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : बीबी नगर पुलिस टीम ने गांव ढकौली नहर के पुल से ब्रहस्तिवार की दोपहर 12:30 बजे तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने उनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस चाकू व कार और दो इनवर्टर की बरामद की। थाना बीबी नगर उप निरीक्षक सतीश चन्द्र के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ सूचना पर तलाश कर रहे थे , पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गांव ढकौली नहर के पुल से तीनों आरोपियों घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम अंकुर पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली, अमित कुमार पुत्र दीपक वर्मा निवासी मोहल्ला सुनारों वाली गली थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली , शिवम वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी किराए के मकान मोहल्ला राजनगर यमुनापुरम थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर बताया है। तीनों आरोपियों पर 9 मुकदमा दर्ज है जिनमे 6 अंकुर पर,3 अमित पर,3 शिवम पर थाना बीबी नगर में दर्ज हैं। पुलिस ने एक कि्वड कार UP 13BH 3008 ,एक तमंचे 315 बोर दो जिन्दा कारतूस व दो नायजायज चाकू,चोरी की 14 छोटी-बड़ी बैटरी और 5 हजार रूपये नगदी मौके से बरामद कि…