बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा भाजपा से गद्दी छोड़ने की मांग

बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा भाजपा से गद्दी छोड़ने की मांग
जनता के नहीं भाजपा के आए है अच्छे दिन : रेखा शर्मा रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : नगर में कांग्रेसियों ने पद यात्रा निकाली, पद यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर खुर्जा अड्डा, छोटा बजार, बड़ा बाजार, होते हुए बर्फ चौराहे पर समाप्त हुई। कांग्रेसियों ने नगर में पद यात्रा निकाली भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाल कर आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा को हराने में कांग्रेस का समर्थन करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। रेखा शर्मा, के नेतृत्व में पद यात्रा में शहीदों के नारे लगाए कार्यकर्ता  प्रदेश की जनता करे पुकार प्रियंका गांधी अबकी बार, जब-जब किसान रूठेगा भाजपा का अहंकार टूटेगा, गन्ना किसानों का भुगतान करो भुगतान नहीं तो डूब मरो, बढ़ती महंगाई की मार बदलेंगे अब ये सरकार, प्रदेश का युवा करे पुकार कहां गया हमारा रोजगार आदि नारे झंडे व स्लोगन लिखे हुए बैनर लेकर चल रहे थे। रेखा शर्मा, ने कहा कि भाजपा के शासन में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता बेहद दुखी है कानून व्यवस्था लगातार लड़खड़ा रही है कोई जनता की सुनने वाला नहीं है ऐसी सरकार को इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक वि…