अलीगढ़ | एएमयू कैंपस में फायरिंग: बिहार के एक युवक को लगी गोली , पुलिस और विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम जांच में जुटी
अलीगढ़ | एएमयू कैंपस में फायरिंग: बिहार के एक युवक को लगी गोली , पुलिस और विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम जांच में जुटी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : एएमयू के डक प्वाइंट पर मंगलवार देर रात एक दिन पुराने झगड़े में एक बाहरी युवक को घेरकर पीटा गया और फायिरंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से बिहार का युवक जख्मी हुआ है, जिसे नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। वहीं कई राउंड फायरिंग से कैंपस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई। देर रात घायल की ओर से कुछ नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है, जिनमें कुछ एएमयू के पूर्व छात्र भी बताए गए हैं मूल रूप से बिहार के सीतामणी नेपरा का अरमान अली पुत्र फारुख यहां सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर में किसी परिचित के पास रहता है। उसने इसी वर्ष बिहार से इंटरमीडिएट किया है और वह यहां एएमयू में दाखिले के इरादे से आया है। घायल अरमान के अनुसार वाकया रात करीब 9 बजे का है, वह पुरानी चुंगी से एएमयू कैंपस में होकर जकरिया मार्केट जा रहा था। तभी डक प्वाइंट पर उसे परिचित दरोगा मेडिकल चौकी इंचार्ज नौशाद अली मिल गए। उनसे बातचीत के बाद वह आगे बढ़ा। दरोगा अपने रास्ते चले गए। तभी नामजद युवक आ गए और उसे घेर लिया। उन्होंने अरमान के साथ जमकर म…