अलीगढ़ या हरिगढ़, अब तय करेगी सरकार, राजनीतिक दल हुए सक्रिय, जानिए विस्तार से
अलीगढ़ या हरिगढ़, अब तय करेगी सरकार, राजनीतिक दल हुए सक्रिय, जानिए विस्तार से डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : जिला पंचायत से भले ही अलीगढ़ जिले का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास हो गया है, लेकिन इसकी आगे की राह इतनी आसान नहीं हैं। अब नाम परिर्वतन का प्रस्ताव शासन के पाले में पहुंच गया है। वहां से ही अंतिम निर्णय होगा कि अलीगढ़ हरिगढ़ बनेगा या फिर पुराना नाम ही रहेगा। जिले में अब तक केवल सांसद सतीश गौतम के पैत्रक गांव सढ़ा का नाम ही परिवर्तित हुआ है। पिछले साल राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगाई थी। अब इसकी पहचान दामोदर नगर के नाम से ही होती है। यह है मामला सोमवार को जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में अतरौली ब्लाक प्रमुख राजेश्वरी के पति केहरी सिंह व बिजौली ब्लाक प्रमुख उमेश यादव ने अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव रखा था। बोर्ड से इसे सर्वसम्मिति से पास करा दिया। केहरी सिंह ने धनीपुर हवाई पट्टी का नाम भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखनी की मांग की। इस पर भी सहमति दे दी गई। अब इन दोनों प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। वहां से आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, जिला पंचायत बोर्ड की बैठक से प्रस्ताव पास होते ही इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं शुरू हाे गई …