आबकारी टीम की दबिश से पहले लीक हुई सूचना, नहीं मिला कुछ भी
आबकारी टीम की दबिश से पहले लीक हुई सूचना, नहीं मिला कुछ भी डेस्क समाचार दर्पण लाइव हाथरस : आबकारी विभाग की टीम जिस ढाबे या रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देती है वहां से उसे खाली हाथ लौटना पड़ता है। आबकारी विभाग की एक टीम ने हसायन के एक गांव में स्थित घर, दुकान में दबिश दी मगर वहां अवैध शराब की बरामदगी नहीं हो सकी। इस कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा। यह है मामला आबकारी आयुक्त द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अवैध शराब निर्माण भंडारण,बिक्री,परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी रमेश रंजन के आदेश पर व जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में आबकारी टीम द्वारा सोमवार की देर रात सिकंराराऊ तहसील के थाना हसायन अंतर्गत करारमई गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर मोती सिंह पुत्र कुंवर सिंह के दुकान,घर पर दबिश दी गई, मगर अवैध शराब की बिक्री का कोई साक्ष्य नहीं मिला।इसी क्रम में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की उपस्थिति में गांव करारमई में ही अवैध शराब से हो रही जनहानि को लेकर चौपाल लगाई गई तथा लोगो को अवैध शराब को लेकर सजग व जागरूक रहने को कहा गया तथा किसी प्रकार के …