बुलंदशहर। पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,46 मुकदमे दर्ज, कई लाखों का सामान बरामद
बुलंदशहर। पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,46 मुकदमे दर्ज, कई लाखों का सामान बरामद ब्यूरो ललित चौधरी सिकंद्राबाद पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है,चारों चोरों पर 46 मुकदमे दर्ज है,पुलिस ने चोरों से सोने चांदी के आभूषण कीमत करीब चार लाखों का सामान और 15 हजार रूपये बरामद किया है, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रूपये का पुरस्कार दिया है। बुलंदशहर। थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में रविवार की शाम को क्षेत्र में देखरेख, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों ,अपराधियों की पुलिस चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी का सामान बेचने के लिए सिकंदराबाद रोडवेज बस स्टैंड के पीछे जी०टी० रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस जल्द से जल्द उस जगह पर पहुंचकर चारों अभियुक्तों की घेराबंदी कर करीब शाम 6:45 बजे सोने चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और 15 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि बीते दिन सिकंदराबाद के मोहल्ला हरीशाह के विवेक संगल के मकान से सोने चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और नगदी की चोरी हुई थी इस घटना से संबंधित सामान बरामद हुए हैं इसके अलावा आर पी एस कान्वेंट स्कूल से चोरी किए गए तीन पंखे, ग्राम सिरोंधन से चोरी किया ग…