बुलंदशहर। चोरों ने करीब 13 लाख के आभूषण और नगदी के चोरी की घटना को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार

बुलंदशहर। चोरों ने करीब 13 लाख के आभूषण और नगदी के चोरी की घटना को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो ललित चौधरी डिबाई कस्बा चार चोरों ने करीब 13 लाख जेवर और 35 हजार रूपये की नगदी की चोरी करने की घटना को दिया अंजाम, चार मे से तीन गिरफ्तार एक चोर हुआ फरार। पुलिस ने 10 घंटों में तीन चोरों गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के साथ जेल भेजा। साथ ही पुलिस ने चोरी सभी सामान की बरामद कर लिया है। बुलंदशहर। डिबाई कस्बा क्षेत्र के नमक मंडी में अंकुर अग्रवाल का मकान है अंकुर अग्रवाल की पत्नी अपने बच्चे को स्कूल से लेने के लिए गई थी और घर में उनकी 75 वर्षीय वृद्ध मां थी, उस वक्त दो लोग पता पूछने के बहाने घर में घुसकर सोना चांदी के जेवर और रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कर्णवास रोड पर आम के बाग से तीनों को गिरफ्तार कर 35 हजार सात सौ पचास रुपए ,13 सोने की चूड़ी, 02 सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, 01 चांदी का छोटा मंदिर, 04 चांदी के कड़े, 06 चांदी के बिछवे, 01 चांदी की खिलौना वाली चक्की, 01 चांदी की खिलौना वाली कटोरी और घटना में प्रयोग होने वाले दो तमंचे 315 बोर सहित 04 जिंदा कारतूस एक डिस्कवर मोटरसाइकिल (UP 13AH 7090) सभी सामान की बरामदगी के साथ तीन लोगों को …