अलीगढ़ | कल्याण सिंह की त्रयोदशी आज, सीएम, राज्यपाल व मंत्री आएंगे
अलीगढ़ | कल्याण सिंह की त्रयोदशी आज, सीएम, राज्यपाल व मंत्री आएंगे डेस्क समाचार दर्पण लाइव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि आएंगे। यह कार्यक्रम कल्याण सिंह के गृहक्षेत्र अतरौली के केएमबी इंटर कालेज में है। वहीं, वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने धनीपुर हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। बुधवार को होने वाले त्रयोदशी कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बलजीत सिंह औलख, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्य सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथिल…