अलीगढ़ | जमीन पर बैठकर पुलिस ने किया जनता से संवाद

अलीगढ़ | जमीन पर बैठकर पुलिस ने किया जनता से संवाद
डेस्क समाचार दर्पण लाइव कम बोलो, ज्यादा सुनो’ का ध्येय लेकर बेहतर जनसंपर्क के उद्देश्य से एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चौपाल लगाने में रविवार को पुलिस ने नया रिकार्ड बनाया। एक दिन में पुलिस ने जिले में 77 चौपाल लगाकर पब्लिक से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी गईं और पुलिस द्वारा किए जा रहे कामकाज के प्रति लोगों का जागरूक किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कई जगह पब्लिक के बीच जमीन पर बैठकर संवाद स्थापित किया। चौपाल अभियान का उद्देश्य लोगों में पुलिस मित्र बनाना और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करना है। एसएसपी ने तीन दिन पहले चौपाल अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। रविवार को जिले भर में गांव व मोहल्लों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। सीओ स्तर के अधिकारियों से लेकर थाना व चौकी प्रभारी स्तर तक के अधिकारी चौपाल में शामिल रहे। जहां जैसे संसाधन थे, उन्हीं की मदद से चौपाल लगाई गई। कुछ जगह जमीन पर तो कहीं चारपाई और कुर्सी मेज डालकर चौपाल हुई। जिनमें इलाके के सामान्य महिला-पुरुष व किशोरवय बच्चों तक को बुलाकर उनसे संवाद कायम किया गया। इस दौरान वूमन पावर लाइन…