अलीगढ़ | भाजपाइयों ने किया राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धी के लिए यज्ञ, आपत्तिजनक तस्वीर बनाई

अलीगढ़ | भाजपाइयों ने किया राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धी के लिए यज्ञ, आपत्तिजनक तस्वीर बनाई
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मां दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती वाले बयान का भाजपा ने गुरुवार को जवाब दिया है। बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कामना की कि राहुल को भगवान बुद्धि दें, जिससे वह हिंदुओं की भावना को आहत न करें। भाजपाइयों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ में एक आपत्तिजनक तस्वीर भी लगाई थी, जिसमें मां दुर्गा जी मानमर्दन करते हुए दिखाई दे रही हैं। मां दुर्गा के त्रिशुल से घायल हुए राहुल गांधी को दिखाया गया है। इंटरनेट मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। यह दिया था बयान  राहुल गांधी ने अभी कुछ दिन पहले कहा था कि आरएसएस और भाजपा मां दुर्गा, लक्ष्मी और मां सरस्वती की शक्ति को कम कर रही है। इसके चलते उनका विरोध शुरू हो गया है। भाजपा महानगर मंत्री संदेश राज के नेतृत्व में अचलताल स्थित मंदिर पर राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ कराया गया। संदेश राज ने कहा कि राहुल गांधी ने देवियों पर अपमानजनक टिप्पणी कर देश के करोड़ों हिंदुओं की भावना आहत की है। उनकी बुद्धि ठीक करने के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ कराना पड़ा। कभी टोपी पहन लेते हैं तो कभी जनेऊ  राहुल गांधी कभी टोपी पहन लेते है…