साल भर से हाथ जोड़ रही हूं, कहकर गाड़ी के आगे लेट गई आरोपित लवकुश की मां, हंगामा
साल भर से हाथ जोड़ रही हूं, कहकर गाड़ी के आगे लेट गई आरोपित लवकुश की मां, हंगामा डेस्क समाचार दर्पण लाइव हाथरस : बूलगढ़ी में माहौल फिर गर्माता जा रहा है। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद के मृतका के घर रुकने के बाद वे सुबह कलक्ट्रेट डीएम से मिलने निकल गए। इसी दौरान पहुंचे एडीएम व एएसपी की गाड़ी के आगे आरोपित लवकुश की मां ने गाड़ी के आगे लेट गई। उनके सिर में चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मैं साल भर से हाथ जोड़ रहीं हूं। मेरा बेटा बेकसूर फंसाया है। मृतका पक्ष की हर बात में मदद की जाएगी। आज लवकुश की मां को इंसाफ चाहिए। डीएम सहित पूरा प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है। मेरे बेटे ने तो पानी पिलाकर मृतका की मां की मदद की थी। साल भर मेरी मदद करने कोई नहीं आया और बेटे से जेल में नहीं मिलने दिया। आज सुबह से गांव में एडीएम जेपी सिंह, एएसपी प्रकाश कुमार के अलावा आसपास का फोर्स पहुंच गया था। इस घटना के बाग रात में सफाई कर मृतका के घर इंटरलाकिंग काम शुरू बूलगढ़ी में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद द्वारा मृतका के घर के आसपास गंदगी का मुद्दा उठाने के बाद रात को प्रशासन सतर्क हो गया। जेसीबी और ट्रैक्टर भेजकर सफाई कराई गई। साथ ही मुख्य मार्ग से मृतका के घर तक इंटर लाकिंग का काम शुरू क…