कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज

कल्याण सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज
रिपोर्टर :- सुबेश शर्मा कल्याण सिंह के निधन पर योगी आदित्यनाथ ने पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। उनका कहना था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के प्रारंभ से ही कल्याण सिंह गोरक्ष पीठ से जुड़े हुए थे। योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ के साथ उनका अक्सर संवाद होता था। योगी आदित्यनाथ भी उसमें सहभागी रहते थे। दशकों के इस भावनात्मक व वैचारिक लगाव के कारण योगी आदित्यनाथ उनका सम्मान करते थे। योगी आदित्यनाथ उनके त्रयोदश में शामिल होने अलीगढ़ पहुंचे। इसकी पूर्वसंध्या पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें योगी आदित्यनाथ के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मलित हुए थे। अलीगढ़ में भी योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लखनऊ के कैंसर मेडिकल कालेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से करने की घोषणा की है। कहा कि भारत सरकार के सहयोग से बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबू जी का त्रियोदशी कार्यक्रम हो रहा है। हम सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ आये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक छोटे से गांव …