तो क्या?..हरदुआगंज नगर पंचायत का कार्यालय इलाहाबाद हो गया शिफ्ट, हम इस वजह से पूछ रहे हैं....
तो क्या?..हरदुआगंज नगर पंचायत का कार्यालय इलाहाबाद हो गया शिफ्ट, हम इस वजह से पूछ रहे हैं.... भ्रष्टाचार के सवाल पर बाबू के बिगड़े बोल सुनकर समझ पायेंगे माजरा, ऑडियो वायरल रिपो० निखिल शर्मा अलीगढ़ के हरदुआगंज नगर पंचायत का कार्यालय इलाहाबाद शिफ्ट हो गया है, अगर आपको कोई जानकारी चाहिए तो इलाहाबाद वाले वकील साहब से मिलिए, ये हम नहीं हरदुआगंज नगर पंचायत के बड़े बाबू विनोद कुमार दावा कर रहे हैं... जी हां हरदुआगंज के बाजार में बीते साल 65 हजार में झीने की जगह को गुपचुप बेच डालने के बाद उठे सवालों के बीच नीलामी तो निरस्त हुई मगर डेढ़ साल बाद भी ये बेसकीमती झीने की जगह कब्जामुक्त नहीं कराई जा सकी, अधिवक्ता अशीष यादव ने ईओ सुचेता अरोरा से जानकारी मांगी तो ईओ के पूछने पर नगर पंचायत के मुख्य लिपिक विनोद बाबू बोले कि झीने की नीलामी व निरस्त होने संबंधी कोई रिकार्ड नगर पंचायत में नहीं है फाइल इलाहाबाद में है, जिसे सुनकर अधिशासी अधिकारी भी हैरान रह गई, अगले दिन अशीष यादव द्वारा फोन से बात करने पर बड़े बाबू के बोल सुनकर पूरी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे, मामले की शिकायत डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजकर जांच की मांग की गई है। ये है मामला हरदुआगंज नगर पंचायत के मुख्यबाजार में 49 सरकारी दुकानें बनी …