कासगंज से अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर पहुंची युवती, मंदिर में रचा ली शादी
कासगंज से अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर पहुंची युवती, मंदिर में रचा ली शादी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : अपने प्यार को हासिल करने के लिए कासगंज जिले की एक युवती अलीगढ़ जिले के पालीमुकीमपुर में प्रेमी के पास आ गई। दोनों ने गांव बिजौली के मंदिर में पहुंचकर शादी रचा ली। स्वजन युवती को बुलाने पहुंचे तो उसने जाने से साफ इन्कार कर दिया। दबाव डालने पर युवती ने पुलिस बुला ली। युवती के साथ जाने से मना करने पर स्वजन चले गए। पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गाव निवासी युवक का कासगंज निवासी दूसरे संप्रदाय की युवती से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गलत फोन नंबर के चलते दोनों संपर्क में आए थे। यह बात युवती के स्वजनों को पता चली तो उन्होंने बंदिशें लगाने के साथ ही उसके निकाह की तैयारी शुरू कर दी। युवती ने साफ कह दिया कि शादी वह अपने प्रेमी से ही करेगी। इस पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। युवती शनिवार को मौका देख घर से भाग निकली और पालीमुकीमपुर में अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसका पीछा करते हुए स्वजन भी आ गए और उसे समझा-बुझाकर साथ चलने को कहने लगे। युवती ने जाने से साफ मना कर दिया। धमकाया तो युवती ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। एसओ पालीमुकीमपुर रामवकील सिंह ने बताया कि यूप…