बुलंदशहर। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय यादव पर लगे गंभीर आरोप, किया निलंबित

बुलंदशहर। कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय यादव पर लगे गंभीर आरोप, किया निलंबित
ब्यूरो ललित चौधरी अलीगढ़ के कारोबारी को बुलंदशहर में तैनात एक इंस्पेक्टर अपने साथियों के साथ अपरहण कर ले गए. कारोबारी के साथ मारपीट की गई. मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद रास्ते में उसे छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. जबकि इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि तालानगरी सेक्टर एक में अभिषेक तिवारी की नेहा फूड़ फैक्ट्री है. आरोप है कि गुरुवार रात एक स्कॉरपियों से सात-आठ लोग फैक्ट्री में आए और आते ही अभिषेक तिवारी को बाहर बुलाकर मारपीट करने लगे. आरोप है कि विरोध करने पर राजीव शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उनपर रिवाल्वर तान दी. आरोप के मुताबिक साथ में आये बुलंदशहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय यादव समेत अन्य लोगों ने उसके गुप्तांग पर भी लात से मारा. जब इस मामले की सूचना स्थानीय चौकी प्रभारी हरेंद्र को मिली तो वो मौके पर पहुंच गए. अजय कुमार ने खुद को बुलंदशहर कोतवाली का इंस्पेक्टर बताया और इसे पुलिस कार्रवाई बतााई। इसके बाद चौकी प्रभारी को वहां से हटा दिया गया, आरोप है कि रास्ते में भी आरोपियों ने अभिषेक तिवारी के साथ …