बुलंदशहर। युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान मे फेंका, लोगों में मचा हड़कंप, सनसनी

बुलंदशहर। युवक की हत्या कर शव कब्रिस्तान मे फेंका, लोगों में मचा हड़कंप, सनसनी
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव खलसिया चूहरपुर के कब्रिस्तान में अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस शव के शिनाख्त की प्रयास कर रही है। मंगलवार की सुबह गांव खलसिया चूहरपुर में लोगों ने अज्ञात युवक का शव कब्रिस्तान में देखा। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचित कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मृतक के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए हैं। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक मजदूर दिखाई दे रहा है। जिसको देखते हुए पुलिस पास की फैक्ट्री और पॉटरियों में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, ग्रामीणों ने भी शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। कोट - अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। प्राथमिक जानकारी में युवक खुर्जा देहात के बिजलीघर के पास एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा गया था। फैक्ट्री में कार्य करने वाला मजदूर …