अलीगढ़ | दहेज के लालच में परिवार ने दो बार कराया महिला का गर्भपात, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ | दहेज के लालच में परिवार ने दो बार कराया महिला का गर्भपात, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न के साथ-साथ उसका दो बार गर्भपात कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने उनको बताया है कि 29 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी के रहने वाले आकाश के साथ की थी। यह लोग मूल रूप से थाना जवां के जंगलगढ़ी के रहने वाले हैं। शादी के समय उन्होंने 10 लाख रुपये की नगद धनराशि और जेवर, गहने अन्य कीमती सामान आदि सब कुछ दिया था। लेकिन बेटी के ससुराल वाले दिए गए पैसे और सामान से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग कर डाली। जब इस मांग को पूरी करने में असमर्थता व्यक्त की गई तो उन्होंने बेटी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जैसे जैसे दिन गुजरते गए उत्पीड़न और बढ़ता गया। बेटी के साथ मारपीट का सिलसिला भी चलता रहा। इस दौरान बेटी दो बार गर्भवती हुई और उसका गर्भपात भी करा दिया गया। इसके चलते जब बेटी बीमार होने लगी तो उसको बीमारी की …