अलीगढ़ | जोरदार हंगामे, नारेबाजी के बीच अलीगढ़ जंक्शन पर पटरी पर पहुंचे किसान नेता

अलीगढ़ | जोरदार हंगामे, नारेबाजी के बीच अलीगढ़ जंक्शन पर पटरी पर पहुंचे किसान नेता
डेस्क समाचार दर्पण लाइव लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में किसान संगठनों द्वारा सोमवार को किए रेल रोको आंदोलन का जिले में अधिक प्रभाव नहीं रहा। पुलिस की मुस्तैदी पर किसान संगठन ट्रेन नहीं रोक पाए। जोरदार हंगामे-नारेबाजी तक ही आंदोलन सिमट गया। अलीगढ़ जंक्शन पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के जिलाध्यक्ष दो कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षा तंत्र को चकमा देकर पटरी पर पहुंचने में सफल हो गए। मगर, उनको तत्काल ही जीआरपी-आरपीएफ ने हटाकर बाहर कर दिया। इधर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष ओपी कमांडो की पिसावा के प्रेमपुर गांव में पुलिस द्वारा नजरबंदी किए जाने से नाराज अन्य संगठनों के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा-नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने 36 किसान नेताओं को हिरासत में लेकर खैर थाने की सोफा चौकी पर शाम चार बजे तक रखा। किसान नेता विधिक कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग करते रहे। इसके चलते पूर्व प्रस्तावित सोमना स्टेशन पर रेल रोकने के लिए किसान नेता नहीं जुट पाए। पुलिस-प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी की कसरत काम आई। सुबह दस बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम चार बजे खत्म हुआ। किसान संगठनों की ओर से संयुक्त…