अलीगढ़ | बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट, ठंड बढ़ी

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई है। दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को बारिश ने भारी राहत दी है।

बारिश से वातावरण में ठंड पैदा हो गई है। रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। जबकि रात का तापमान दो दिन पहले 30 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। बारिश से अब ठंड का आगाज हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बारिश उम्मीद से अधिक हुई है और इसके चलते आने वाले दिनों में वातावरण में और ठंड बढ़ेगी। दिन का तापमान दो दिन पहले 32 से 33 डिग्री सेल्सियस था जो बारिश के बाद 23 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सोमवार को दोपहर तीन बजे दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के बदलाव का फायदा बाजार को मिलेगा। व्यापारियों ने सर्दियों के सीजन की तैयारी पूरी कर कर ली है।

नगर निगम ने कंट्रोल रूम को किया सक्रिय

बारिश को देखते हुए नगर निगम ने टीमों को सक्रिय कर दिया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम को 24 घंटे के लिए क्रियाशील कर दिया गया है। बारिश के चलते जलभराव होने की समस्या पर 7500441344 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0