अलीगढ़ | बेटी को ही पिता ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो बनाई

अलीगढ़ | बेटी को ही पिता ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो बनाई
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ में पिता-बेटी के रिश्ते को पिता ने कलंकित कर डाला। पूर्व चेयरमैन के पति ने अपनी बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। कई दिनों तक ऐसा कृत्य करने के बाद उसकी वीडियो भी बनाई। पीड़िता ने घर से भागकर मेरठ में जाकर निकाह कर लिया। पीड़िता ने मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट में बीते दिनों मुकदमा दर्ज कराते हुए राज्य महिला आयोग से भी न्याय की गुहार लगाई है। अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पीड़िता ने महिला आयोग में की गई शिकायत में लिखा है कि उसके पिता ने 15 वर्ष की उम्र से ही दुष्कर्म किया। नग्न अवस्था की वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए रोज दुष्कर्म करते रहे। तीन साल तक हवस का शिकार बनने के बाद युवती ने मेरठ जाकर एक युवक से निकाह कर लिया। सितंबर 2021 में थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा अपराध संख्या-476-2021, धारा-376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ पुलिस ने मुकदमा अलीगढ़ ट्रांसफर कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि परिजन धमकियां दे रहे हैं और पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही नहीं कर रही है। आयोग ने लखनऊ पुलिस आयुक्त सहित अलीगढ़ के डीएम-ए…