अलीगढ़ | डॉ आस्था हत्याकांड में पति सहित दो सुपारी किलर गिरफ्तार

अलीगढ़ | डॉ आस्था हत्याकांड में पति सहित दो सुपारी किलर गिरफ्तार
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :   में थाना क्वार्सी के मोहल्ला रमेश बिहार कालोनी में हुई डाक्टर आस्था की हत्या में पुलिस ने पति और दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है. एक लाख रूपये की सुपारी देकर साथियों से पति ने कराई थी डाक्टर आस्था की हत्या. पुलिस ने तीसरे सुपारी किलर की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डा. अस्था अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने विकास, पवन कुमार निवासी गांव साथा जवां और अरून अग्रवाल निवासी रमेश बिहार को कासिमपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना कागजों की बरना कार और सुपरी में मिले 54200 रूपये भी बरामद हुए. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपितों से हुई पूछताछ के दौरान आरोपित अरूण अग्रवाल ने बताया कि उसने विकास, पवन ओर अशोक उर्फ अशन से एक लाख रूपये तय कर अपनी पत्नी आस्था की हत्या करायी थी. 60 हजार रूपये वह पहले दे चुका था. बाकी तीस हजार रूपये देने के लिए आया था. अरून ने बताया कि पत्नी के चरित्र को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था. रोकने-टोकने पर पत्नी गाली-गलौज तक करती थी. 12 अक्टूबर की रात अपने घर रमेश ब…