बुलंदशहर। पूर्व कोषाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश व जिला अध्यक्ष ने किया दिवाली मेले का उद्घाटन
बुलंदशहर। पूर्व कोषाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश व जिला अध्यक्ष ने किया दिवाली मेले का उद्घाटन रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर : नगर के रामलीला मैदान में प्रथम बार आयोजित किये जाने वाले दिवाली मेले का पूर्व कोषाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश कुश शर्मा, व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, ने फीता काट कर उद्घाटन किया उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिकाओं द्वारा दिवाली मेले का आयोजन किया जाना है। इसी के फल स्वरूप शिकारपुर नगर पालिका परिषद ने रामलीला मैदान में इस सप्त दिवसीय मेले का आयोजन किया है उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना है कि फुटपाथ और सड़क पर दिवाली के सामान की बिक्री करने वाले निम्न स्तर के व्यापारियों को एक स्थान पर निशुल्क स्थान उपलब्ध करा कर दिवाली मेले का आयोजन किया जाए इससे नगर भर में फैले हुए फुटपाथ दिवाली बाजारों को एक जगह केन्द्रीयकृत कर जहां एक ओर दिवाली पर्व पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी दूसरी ओर वही आम जनता को दिवाली पूजा से सम्बन्धित सामग्री, खील बतासे, पुष्प माला, दीपक, मोमबत्ती, खिलोने, कलेंडर, मूर्ति, बर्तन और सजावट के सामान इत्यादि एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाएंगे। इस केन्द्रीयकृत बाजार में ठेला और रेहड़ी वालों क…