दिल्ली बार्डर पर चल रहा किसान आंदोलन राष्ट्रविरोधी : राजा भैया

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने दिल्ली बार्डर पर चल रहे आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आंदोलन आम किसानों से जु़ड़ा नहीं है। 26 जनवरी को लाल किले की घटना और हाथ काटने की घटना और आंदोलन के दौरान अलग राष्ट्र की मांग करना गलत है। यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी आंदोलन है। गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी पार्टी का मकसद है कि उसे जनजन तक पहुंचाया जाए। अभी गठबंधन के लिए किसी से वार्ता नहीं है। न तो किसी दल से और न ही किसी दल ने उनसे संपर्क किया है।

सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

प्रदेश सरकार और प्रदेश के मौजूदा हालातों के सवाल पर कहा कि हमेशा स्पष्ट बोलने की आदत रही हैं और विरोध करने के लिए विरोध नहीं किया है। हमेशा सकारात्मक विरोध करते हैं। महंगाई चिंताजनक है और इससे लोग परेशान है। बेरोजगारी दूर करने के लिए काम नहीं हो रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लड़ने के लिए 100 सीटें चिह्नित की हैं। इन सीटों को लेकर बाद खुलासा किया जाएगा। हर विधानसभा में अलग अलग-अलग समीकरण है। उसी के आधार पर तय होती हैं। लखीपुरखीरी की घटना दुखद है। चुनाव से पहले भाजपा सहित अन्य दलों के श्री राम की शरण में अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि श्री राम हमारे अराध्य हैं। अब वे लोग भी जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं गए हैं।

जनसंपर्क अभियान होगा तेज 

राजाभैया ने यह बातें बुधवार को हाथरस के गांव लहरा में जन सेवा संकल्प यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। इससे पहले सभा में उन्होंने पार्टी की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पार्टी का पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चल रहा है। आगरा सेे निकलकर नोएडा जा रहे हैं। आगरा के बाद मथुरा होते हुए वे यहां पहुंचे थे। यहां से अलीगढ़, बुलंदशहर होते हुए नोए़डा पहुंचेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य अक्षयप्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, प्रधान महासचिव शैलेंद्र प्रधान, प्रदेश महासचिव ब्रजेश राजावत, किसान प्रकोश्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह मौजूद थे।