अलीगढ़ | हार्डवेयर कारोबारी की मौत, जीवन ज्योति अस्पताल के बाहर शव रख कर जीटी रोड किया जाम

अलीगढ़ | हार्डवेयर कारोबारी की मौत, जीवन ज्योति अस्पताल के बाहर शव रख कर जीटी रोड किया जाम
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : जीवन ज्योति अस्पताल में पित की थैली का ऑपरेशन कराने वाले उद्यमी की रविवार को मौत हो गई। उद्यमी की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रात को शव जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सारसौल चौराहे से लेकर कठपुला तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारी आनन फानन में सारसौल पहुंचे और परिजनों को समझाकर मुश्किल से जाम खुलवाया। परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देररात तक शव लेकर बैठे रहे। उधर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज बसों को खेरेश्वर चौराहे से निकाला गया जबकि हजारों की संख्या में वाहन सड़क पर फंसे रहे। परिजन डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। खैर तहसील के ककोला निवासी सत्यदेव शर्मा की तालानगरी में हार्डवेयर की फैक्ट्री है। सत्यदेव शर्मा ने 27 सितंबर को सारसौल स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में पित की थैली का ऑपरेशन कराया था। परिजनों का आरोप है कि बेहोशी की खुराक अधिक दे दी गई, जिससे उनको 24 घंटे तक होश नहीं आया। हालात बिगड़ने पर अस्पताल वालों ने नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नोएडा के अस्पताल…