पानी में डूबा कर मारने का जूनून, अबतक कर चुका है 17 हत्याए, गदर गैंग का सीरियल किलर नवीन जाट जानिए विस्तार से
पानी में डूबा कर मारने का जूनून, अबतक कर चुका है 17 हत्याए, गदर गैंग का सीरियल किलर नवीन जाट जानिए विस्तार से डेस्क समाचार दर्पण लाइव अपनी सनक के चलते किसी भी हत्या पानी में डुबा कर उसकी लाश को पचास से सौ किमी दूर जाकर फेंकने वाले में गदर गैंग के सरगना और सीरियल किलर गांव भैंसवाल थाना गोहना सोनीपत हरियाणा निवासी नवीन जाट उर्फ छोटा को एसटीएफ मेरठ यूनिट व ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। उस पर 17 हत्याओं का आरोप है। अधिकांश हत्याएं उसने लोगों को पानी में डूबा डूबा कर की है। ऐसी हत्याएं करने में उसे मजा आता है। नवीन ने ढाई माह पहले रोहतक जिले के गांव भलौट निवासी रोहित नाम के एक युवक की हत्या कर उसके शव को ग्रेटर नोएडा के एक नाले में फेंक दिया था। जिसे नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बरामद किया था लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था लेकिन नवीन जाट की गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले वीरवार रात मुकदमा दर्ज लिया। गिरफ्तारी के बाद गदर गैंग के इस सरगना ने दावा किया है कि उसके गिरोह में 400 से ज्यादा लोग शामिल है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी की यह स्टाइल अन्य अपराधियों से बिल्कुल अलग है। ऐसे हुई गिरफ्तारी डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताय…