बुलंदशहर। बारिश से हुए धान की फसलों का नुकसान विधायक ने सीएम को कराया अवगत, जिले में कई जगह शिकायत और सौंपे ज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश से हुए धान की फसलों का नुकसान विधायक ने सीएम को कराया अवगत, जिले में कई जगह शिकायत और सौंपे ज्ञापन ब्यूरो ललित चौधरी जिले भर में बारिश से हुए नुकसान और किसानों की समस्याओं को लेकर लखनऊ पहुंचे विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने बारिश से बर्बाद हुई धान और उगने से पहले ही बारिश का पानी भरने से नष्ट हुई दलहन और तिलहन की फसलों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। विधायक ने बताया कि किसानों की सभी समस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत करा दिया है। विधायक ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों के संबंध में मुख्यमंत्री ने किसानों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। मुलाकात करने में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, चरण सिंह, दिनेश लोधी आदि रहे। धान की फसलों में हुए नुकसान की किसानों ने कि शिकायत - सिकंद्राबाद तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने किसानों की फसलों में तबाही मचा कर रख दी। किसानों की धान की फसल बारिश से खेतों में भरे पानी मे डूब गई । जिससे पूरी तरीके से फसल नष्ट हो गयी। जिसके बाद कृषि बीज गोदाम पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की शिकायतें दर्ज की गई ।म…